यूपी एमएलसी उपचुनाव में राजा भइया ने इस पार्टी को दिया वोट, अखिलेश के लिए कही ये बात

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो चुका है।एमएलसी उपचुनाव में यूपी के 403 में से 396 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस के दो और बहुजन समाज पार्टी के एक विधायक ने मतदान नहीं किया।एमएलसी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्ट ने अपने-अपने दो प्रत्याशियों को उतारा था।मतगणना की प्रक्रिया जारी है।
एमएलसी उपचुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया और उनकी पार्टी के विधायक विनोद सरोज ने भी मतदान किया।राजा भइया और उनकी पार्टी के विधायक ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को वोट दिया है।एमएलसी उपचुनाव को लेकर राजा भइया ने स्पष्ट कहा कि जब बहुमत नहीं है सपा के पास तो अनावश्यक रूप से उन्होंने अपना समय खराब किया।राजा भइया ने कहा कि भाजपा के दोनों उम्मीदवारों ने उनसे वोट मांगा था इसीलिए आज उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह के पक्ष में वोट किया। बता दें कि राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो विधायक हैं।प्रतापगढ़ की कुंड़ा विधानसभा से राजा भइया विधायक हैं और जिले की ही बाबागंज विधानसभा से विनोद सरोज विधायक हैं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


