
यूपी के शाहजहांपुर में लव जिहाद के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है जहां एक ओर पुलिस ने मुख्य आरोपी नावेद और फरहाद खान को गिरफ्तार किया है वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्भपात की दवाई से गर्भपात कराने पर उसकी मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि दवाई से गर्भपात कराने पर उसकी हालत बिगड़ी थी। जिसके चलते दोनों आरोपियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत होने पर दोनों आरोपी लड़की का शव छोड़कर फरार हो गए थे। मृतक लड़की के घरवालों का आरोप है कि मोहम्मद नावेद सिद्दीकी ने लखीमपुर की लड़की को अपने जाल में फंसा कर उसे लव रिलेशन में रखे हुए था। किराए के मकान पर रह रहे आरोपी ने लड़की को गर्भवती बना दिया। जब उसने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया तो लड़की ने विरोध शुरू कर दिया है। घरवालों का आरोप है कि आरोपी मोहम्मद नावेद ने आरोपी गर्भवती लड़की को जहर खिला दिया। देर रात जब वह जिला अस्पताल में भर्ती कराने गया तो वहां उसने हिंदू लड़की को मुस्लिम लड़की का नाम लिखा कर भर्ती करा कर भागने की कोशिश कर रहे थे इंडिया न्यूज़ दर्पण से रिपोर्टर अवनीश कश्यप
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


