सीतापुर की खैराबाद नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता ने ली खैराबाद के चौमुखी विकास की ली शपथ

इंडिया न्यूज दर्पण सीतापुर

सीतापुर जिले के खैराबाद नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती देवी गुप्ता पत्नी अभिषेक गुप्ता ने सभी सम्मानित सभासदों के साथ ली शपथ खैराबाद के एमजे गोल्डन गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं सभी सभासदों को शपथ दिलाई ।                                                  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं लखीमपुर खीरी से एमएलसी अनूप गुप्ता, सीतापुर एमएलसी पवन सिंह, सीतापुर भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव ,सिधौली विधायक मनीष रावत, महंत बजरंग दास, खैराबाद ब्लाक प्रमुख अजय विश्वकर्मा ,डीसीएफ चेयरमैन सत्य प्रकाश मिश्रा ,व्यापारी नेता भगवती गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा खैराबाद प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व अग्रवाल, भाजपा जिला संयोजक मीडिया विभाग आशीष त्रिवेदी, जितेंद्र पाल समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित दर्ज कराई कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्राम सागर राठौर ने किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों ,पदाधिकारियों एवं जनता का नगर पालिका परिषद के चेयरमैन बेबी अभिषेक गुप्ता ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया और जनता को विश्वास दिलाया खैराबाद मैं बहुत जल्दी विकास का एक नया दौर शुरू होगा।

India News Darpan

Back to top button