अखिल भारतीय व्यापार मंडल ने सीतापुर में मनाया प्रेरणा दिवस

अखिल भारतीय व्यापार मंडल ने मनाया प्रेरणा दिवस
इंडिया न्यूज दर्पण सीतापुर
सीतापुर में जिला अध्यक्ष भगवती गुप्ता के आवास पर अखिल भारतीय व्यापार मंडल का प्रेरणा दिवस का कार्यक्रम प्रदेश महामंत्री शोभित टंडन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें समस्त जिले के व्यापारी बंधु सम्मिलित हुए मुख्य रूप से लहरपुर विधानसभा अध्यक्ष राहुल सिंह, भाजपा जिला संयोजक मीडिया आशीष त्रिवेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल बजरंगी ,कंचन गुप्ता, विनय गुप्ता ,ममता डोडेजा जितेंद्र पाल ,राज किशोर सिंह, प्रियंका गुप्ता, ध्रुव गुप्ता के साथ सौकडो की संख्या में व्यापारी गण उपस्थित रहे । जिला अध्यक्ष भगवती गुप्ता ने आए हुए सभी व्यापारीयों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की साथ ही संगठन को ब्लॉक और कस्बों स्तर पर भी कार्यकारिणी गठन करने की बात अपने पदाधिकारियों से कहीं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


