उत्तर प्रदेश
Trending

जरवा इलाके के कवही नाले के पास मिला तेंदुए का शव

बलरामपुर। जनपद में सोहेलवा वन जीव क्षेत्र के जनकपुर रेंज में एक तेंदुए का शव मिला है। जरवा इलाके के कवही नाले के पास तेंदुए का शव मिला है। वन विभाग के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि गाँव के कुछ लोग पहाड़ी नाला कावही के पास मवेशी चराने गए थे, तभी कुछ लोगों ने तेंदुए के शव को पड़ा देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी।
वन विभाग के क्षेत्रीय वनाधिकारी माधव बाक्स सिंह सिंह रेंजर कोटेश त्यागी सहित तमाम वन कर्मी मौके पर पहुँच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएफओ डॉ० सेम मारन एम ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक तेंदुए का शव करीब दस दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
शव पर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारम्भिक जाँच में मृत्यु का कारण बीमारी लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने बताया की मृतक तेंदुए की आयु करीब 8 वर्ष के आस पास है।
विदित रहे की अभी पिछले 29 मार्च को बनकटवा रेंज में पहाड़ी नाले के किनारे भी एक नर तेंदुए का शव मिला था, जिसकी मृत्यु बीमारी के कारण मौत होने की बात कही गई थी। तेंदुए के एक के बाद एक शव मिलने से वन विभाग की परेशानी बढ़ गई है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button