उत्तर प्रदेशगोंडा

थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्त हुए गिरफ्तारः-

थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्त हुए गिरफ्तारः-

संवाददाता अय्यूब आलम

  1. पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुरस्कार घोषित/गैगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे । जिसके क्रम में थाना मोतीगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 25.05.2023 को थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गैंगेस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्तों-जय नंदन पाण्डे पुत्र लक्ष्मीदत्त पाण्डे नि0 ग्राम बेलावा व गिरवर प्रसाद मिश्रा पुत्र पटनमेश्वरी प्रसाद मिश्रा नि0 ग्राम बेलावा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा

को गिरफ्तार करने में उ0नि0 त्रिपुरारी ओझा ने मय टीम के साथ सफलता प्राप्त की उक्त अभियुक्तगणों का एक संगठित गिरोह था जो आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु भूमि धोखाधड़ी का अपराध कारित किया करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button