सपा नेता अनूप सिंह आईएएस बनी विदुषी सिंह के आवास पर पहुंचकर दी शुभकामनाएं।

अयोध्या।भारतीय लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पूरे देश में 13 वी रैंक हासिल कर आईएएस बनी विदुषी सिंह के आवास पर सपा के वरिष्ठ नेता अनूप सिंह ने निज निवास शहर के मोदहा जेबीपुरम पहुंचकर बुके देकर प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
श्री सिंह ने कहा की विदुषी सिंह अपनी मेहनत के दम पर आईएएस बनकर अपने अभिभावकों और समाज तथा प्रदेश व अयोध्या जिले का नाम रोशन किया है। ऐसे ही आप अपने कार्यों से भी आगे अयोध्या जनपद का मान सम्मान बढ़ाती रहेंगी।
*बताते चलें कि विदुषी सिंह ने पहले ही प्रयास में भारतीय लोक सेवा आयोग में यह मुकाम हासिल की इनके पिता उत्तर प्रदेश कारपोरेशन में इंजीनियर जबकि माताजी हेड मास्टर इनका पूरा परिवार शहर के जेबी पुरम कॉलोनी में रहता है। सपा के वरिष्ठ नेता अनूप सिंह ने भारतीय लोक सेवा आयोग में पहले ही प्रयास में देश में 13 वी रैंक हासिल करने वाली विदुषी सिंह को अयोध्या जनपद का मान सम्मान बढ़ाने पर उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया।✍️रणविजय सिंह स्टेट हेड उत्तर प्रदेश*
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


