उत्तर प्रदेशगोंडा

शव अंतिम संस्कार के लिए जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर दो की मौत

संवाददाता अय्यूब आलम

जनपद गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर- अयोध्या हाईवे पर लोलपुर के पास शव का अंतिम संस्कार करने के लिए अयोध्या जा रहे पिकअप वाहन को पीछे से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी जिससे वाहन गड्ढे में जा गिरा जिसकी वजह से दो लोगो की मौके पर मौत हो गयी व आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलो को इलाज के लिए भर्ती कराया गया

पूरा मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के सराय खत्री गांव का है जहां एक महिला की मृत्यु पर रिश्तेदार तथा गांव के कुछ लोग पिकप पर सवार होकर शव दाह संस्कार मे शामिल होने अयोध्या जा रहे थे इसी बीच नवाबगंज थाना क्षेत्र के लोलपुर के पास गोरखपुर अयोध्या हाईवे मार्ग पर जा रही पिकअप को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी जिसके चलते पिकप गड्ढे मे पलट गयी पिकप मे सवार आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गये जिसमे विक्रम चौहान 60 वर्ष व शिवकुमार 59 वर्ष ,रामे चौहान 50 वर्ष, रागे चौहान की हालत गंभीर होने पर मौके पर मौजूद प्रभारी सरयू घाट चौकी प्रभारी सतेन्द्र वर्मा ने घायलों को अयोध्या हास्पिटल पहुंचाया हास्पिटल पहुँचने पर डाक्टरो ने विक्रम व शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया वही गंभीर रामे व रागे का इलाज चल रहा है लालमनि सुभाषचंद्र घनश्याम सहित तीन अन्य को भी चोटे आयी है।मृतक दोनो शवो को पुलिस ने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button