उत्तर प्रदेश
Trending

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महासंपर्क अभियान हेतु किया बैठक का आयोजन।

भाजपा मोदी शासन के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर मना रही कार्यक्रम*

अमरिया/पीलीभीत
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अमरिया ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें भारत के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के कार्यकाल के सफलतम 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया।जिसको पार्टी वृहद स्तर पर मना रही है।सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पार्टी ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचाने हेतु योजना बनाई है।इसके ही निमित्त पार्टी द्वारा महा संपर्क अभियान शुरू किया गया। जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता जनमानस के बीच घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं को जनता के बीच रखेंगे।
इसी के साथ ही भाजपा ने अपने 2024 के चुनाव से पहले ही जनता से सीधे संपर्क स्थापित करना शुरू कर दिया है। मंडल कार्यसमिति की बैठक के मुख्य अतिथि दिनेश पटेल जिला महामंत्री भाजपा ने ।अपने विचार रखते हुए सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को विस्तार से कार्यकर्ताओं के बीच रखा।
बैठक में कार्यक्रम को मंगली प्रसाद वर्मा जिला मंत्री व विधानसभा संयोजक।निशांन सिंह उर्फ श्याम सिंह ब्लाक प्रमुख अमरिया,,सतनाम सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष ने अपने विचार रखे।और महा संपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मान सिंह राठौर ने की। इस कार्यसमिति बैठक में महेंद्र गंगवार मंडल महामंत्री।विक्रम गुप्ता, धर्मवीर प्रजापति,पीतम राम भारती, प्रदीप गंगवार, बलबीर,राम सिंह,नीटू मौर्य, भूप राम कश्यप, खूब करण मौर्य,भगवान सिंह, धर्मपाल,चेतराम वर्मा,लालमन, छेदा लाल वर्मा मंडल उपाध्याय, जीवन लाल यादव, चंद्रपाल राठौर, नरेश कश्यप,सोमपाल, फैजान मलिक अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष,सतीश सागर एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष, हमीद खान, बिल्लू प्रधान,मलकीत सिंह,तेजी सिंह, प्रदीप गुप्ता,शेर सिंह ईश्वरी प्रसाद ओम प्रकाश मौर्य आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इंडियान्यूज दर्पण पीलीभीत से संवाददाता नन्हे लाल की रिपोर्ट

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button