उत्तर प्रदेशगोंडा
Trending

युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने वाला आरोपी अभियुक्त 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार-

संवाददाता अय्यूब आलम

गोंडादिनांक 21.05.2023 की रात्रि थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत एक युवक द्वारा गणेशपुर ग्रन्ट के रहने वाले सत्यनारायण चौहान के ऊपर सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था। जिससे सत्यनारायण चौहान गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको सीएचसी मुजहेना मे भर्ती कराया गया था। वादी की तहरीर पर थाना धानेपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। सूचना को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश थानाध्यक्ष धानेपुर को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा पतारसी-सुरागरसी कर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अभियुक्त छट्ठेराम चौहान पुत्र जयराम चौहान नि0 तेलियकडीह मौजा महिली थाना रेहराबाजार जनपद बलरामपुर को उ0नि0 अमरनाथ मय टीम द्वारा गुमड़ी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा पुरानी रंजिश के चलते यह घटना कारित करने हेतु बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button