
रंजीत कुमार उन्नाव तहसील रिपोर्टर
इंडिया न्यूज़ दर्पण
थाना दही क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दही पुलिस द्वारा दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया व आपको बताते चलें कि दिनांक 22.05.2023 को थाना दही क्षेत्र जनपद उन्नाव द्वारा थाना दही पर तहरीरी सूचना दी गई कि उसकी पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष रात को आइसक्रीम खाने जा रही थी, तभी पान ग्रो लॉन के मालिक अनिल तुली पुत्र स्व0 विशम्भरनाथ तुली उम्र करीब 60 वर्ष नि0 म0न0 679 मोती नगर थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव व उसका मित्र सुनील कुमार गौतम पुत्र राम प्रकाश गौतम उम्र करीब 30 वर्ष नि0 8/153 सीताराम कोलोनी थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव अपनी कार में उसकी पुत्री को बहला फुसला कर गदनखेड़ा स्थित होटल ले गये तथा दोनों लोगों ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दही पर मु0अ0सं0 148/23 धारा 363/376डी/34 भा0दं0वि0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट किया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना दही पुलिस द्वारा अभियुक्तगण अनिल तुली उपरोक्त व सुनील कुमार गौतम उपरोक्त को आवास विकास कोलोनी से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –
1. अनिल तुली पुत्र स्वर्गीय विशंभरनाथ तुली उम्र 60 वर्ष निवासी मकान संख्या 679 मोती नगर थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव
2. सुनील कुमार गौतम पुत्र रामप्रकाश गौतम उम्र 30 वर्ष निवासी मकान संख्या 8/ 153 सीताराम कॉलोनी शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. प्र0नि0 श्री राघवेन्द्र सिंह
2. उ0नि0 श्री तमीजुद्दीन
3. का0 सुनील कुमार
4. का0 नरेन्द्र कुमार
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


