उत्तर प्रदेशहरदोई
Trending

बुजुर्ग महिला का आशियाना जलाकर किया गया राख।

हरदोई थाना हरियावा के ग्राम जफरपुर में एक वृद्ध महिला अपने कच्चे मकान में छप्पर डालकर रह रही थी वृद्ध महिला के आशियाने के पास ही पानी की टंकी बन रही है, निर्माणाधीन टंकी में मजदूरी करने वाले अर्पित और सौरभ नाम के दो युवक जो गांव के ही रहने वाले है, पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि आए दिन वृद्ध महिला के खेत पर चले जाने पर उक्त लोग मेरे मकान में शराब पीते थे माना करने के कारण उसी दिन उक्त लोगो ने उसके घर में आग लगा दी जिससे उसका आशियाना जलकर खाक हो गया महिला ने स्थानीय पुलिस में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई खाक हुए आशियाने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए महिला दरदर भटक रही है, लेकिन किसी ने उसकी फरियाद नही सुनी। अब देखना यह है कि इस वृद्ध महिला (सीनियर सिटीजन)की फरियाद क्या हरदोई जिले का पुलिस प्रशासन व शासन सुनेगा।क्या इस महिला को न्याय मिलेगा।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button