उत्तर प्रदेशगोंडा
Trending

उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा सेकेण्डरी,सीनियर सेकेण्डरी, कामिल व फाजिल की परिक्षा सम्पन्न

उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा सेकेण्डरी,सीनियर सेकेण्डरी, कामिल व फाजिल की परिक्षा सम्पन्न

संवाददाता अय्यूब आलम

उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा वर्ष-2023 की सेकेण्डरी, सीनियर सेकेण्डरी, कामिल व फाजिल प्रथम पाली की परीक्षा दिनांक 20.05.2023 को जनपद के 12 परीक्षा केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण व नकल विहीन ढंग से सम्पन्न हुई। समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरों की निगरानी में परीक्षा शान्तिपूर्ण सम्पादित होती पायी गयी। उक्त के साथ ही जपनद की अन्य परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट व सचल दल द्वारा भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। प्रथम पॉली की परीक्षा में पंजीकृत कुल 1252 छात्र/छात्राओं के सापेक्ष 947 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 305 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में पंजीकृत कुल 757 छात्र/छात्राओं के सापेक्ष 689 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 68 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में जनपद गोण्डा में परीक्षार्थियों की संख्या 2009 में कुल छात्रों में 1636 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, और 373 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। समस्त केन्द्रों पर परीक्षा शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। जिसमें अरबी फारसी परीक्षा वर्ष 2023 को सम्पन्न कराने में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री रमेश चन्द्र, वरिष्ठ सहायक श्री नीरज चौबे व कार्यालय कर्मचारीगण श्री मोहम्मद साजिद खॉन, श्री खुर्शीद आलम व राज्य अनुदानित मदरसे के समस्त कर्मचारीगण द्वारा अरबी फारसी परीक्षा को पूर्व रूप से शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी गयी।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button