अयोध्याउत्तर प्रदेश
Trending

डा. बिजेंद्र सिंह दोबारा बने कृषि विवि के कुलपति

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में तीन साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद एक बार फिर कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने डा. बिजेंद्र सिंह को कृषि विवि का कुलपति नियुक्त किया है। यह निर्णय कुलाधिपति ने उत्कृष्ट कार्यों एवं विश्वविद्यालय की विभिन्न महत्वपूर्ण उपलब्धियों को देखते हुए लिया है। डा. सिंह सितंबर 2019 से विश्वविद्यालय में कुलपति के पद का दायित्व संभाल रहे हैं। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, लखनऊ में महानिदेशक के पद पर रहते हुए डा. बिजेंद्र ने आचार्य नरेंद्र देव में कुलपति का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया था। इसके बाद कुलपति को 26 मार्च 2020 में डा. बिजेंद्र सिंह को पूर्णकालिक कुलपति बनाया गया था। 26 मार्च 2023 को कुलपति का कार्यकाल खत्म होने के बाद कुलाधिपति ने एक बार फिर नियमित कुलपति नहीं होने तक डा. बिजेंद्र सिंह को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि की जिम्मेदारी दे दी थी। डा. सिंह चंद्रशेखर कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि कानपुर के कुलपति पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button