उत्तर प्रदेशउन्नाव
छुट्टियों में घर आया युवक नहर में लापता

छुट्टियों में घर आया युवक नहर में लापता
उन्नाव जनपद में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महमदाबाद में नहाते समय एक युवक शारदा नहर में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों ने उसे खोजने का 6 घंटे तक प्रयास किया लेकिन उसका कोई सुराग नही लग सका। शुक्लागंज से गोताखोर बुलाए गए हैं। लापता युवक महमदाबाद निवासी रोहित वर्मा 25 पुत्र मूलचंद लोधियाना में परिवार के साथ रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। तीन दिन पूर्व ही वह पत्नी के साथ घर आया था।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


