जैव विविधता समिति मैहर की बैठक में कई अहम प्रस्ताव हुए पारित

जैव विविधता समिति मैहर की बैठक में कई अहम प्रस्ताव हुए पारित
मैहर – जनपद पंचायत मैहर की जैव विविधता समिति की बैठक समिति की सभापति श्रीमती प्रिया प्रभात द्विवेदी की अध्यक्षता में जनपद सभागार मैहर में संपन्न हुई जिसमे जनपद सदस्य कामता प्रसाद शुक्ला जैव विविधता पंजी के निर्माणकर्ता आर सी त्रिपाठी जैव विविधता विशेषज्ञ पंकज मिश्रा अध्यक्ष सर्वांग सामाजिक विकास परिषद् समेत एससी मिश्रा रेंजर वन, प्रदीप द्विवेदी पशु चिकित्सा अधिकारी आर एल त्रिपाठी सहायक मत्स्य अधिकारी अयोध्या सिंह कृषि अधिकारी नरेंद्र त्रिपाठी जनपद कर्मचारी राजेंद्र तिवारी डिप्टी रेंजर प्रभात द्विवेदी दद्दा पूर्व पार्षद आदि विभागों के प्रमुख अधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।अध्यक्ष की ओर से लाए गए अहम प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई।जैव विविधता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण प्रस्तुत प्रस्तावों में पहला औद्योगिक कारखानों द्वारा उत्पन्न प्रदूषण से क्षेत्रीय जैव विविधता को हुई हानि के समुचित आंकलन एवं उपचारात्मक उपायों हेतु रिपोर्ट तैयार करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजना सीमेंट कारखानों को स्थानीय जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रेरित करना।दूसरा प्रस्ताव वन्य जीवों के वन से गांव की ओर पलायन से कृषि के समक्ष उत्पन्न संकट की स्थिति से निपटने हेतु वनों में फलदार वृक्षों के रोपण से सम्बन्धित है क्योंकि जंगल में पर्याप्त आहार के अभाव से बन्दर नीलगाय जंगली सूअर इत्यादि अपने प्राकृतिक रहवास से पलायन कर मानव बस्तियों कि ओर रुख कर रहे हैं जिससे क्षेत्र का किसान संकट में है।एक अन्य प्रस्ताव में राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार के समय विपुल मात्रा में नष्ट किए गए पेड़ों के एवज में पुनः पेड़ों को लगाए जाने कि मांग की शामिल है। एक अन्य प्रस्ताव बरगी नहर के निर्माण के आंशिक संशोधन से सम्बन्धित है जिसमें कैमूर पर्वत के 10 किमी तक के एरिया को नहर कवर कर रही है।जिसमे हिनौता लुढ़ौती समेत कई प्राकृतिक जल स्रोत नहर की सीबीएल में आने से नष्ट हो रहे है जिन्हे संरक्षित करने हेतु आवश्यक प्रयास साथ ही प्रति एक किमी में जलकुंड बनाकर वन्य जीवों के पीने योग्य पानी की उपलब्धता नहर के जल से सुनिश्चित करने का आशय निहित है।सभापति श्रीमती द्विवेदी ने जैव विविधिता पंजी के निर्माण जैव विविधता निधि के गठन साथ ही पंचायत स्तर पर हर पंचायत में जैव विविधता समिति के यथा शीघ्र गठन के निर्देश दिए।यह समिति की दूसरी बैठक थी आगामी बैठक के पहले जैव विविधता पंजी के निर्माण को पूरा कर लिया जायेगा। पारित प्रस्तावों पर कार्यवाही समय सीमा के अंदर पूर्ण किया जाना है तदनुसार सम्बन्धित पक्षों से आगामी पत्राचार एवं आवश्यक कार्यवाही पूर्ण किया जाएगा।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



