उत्तर प्रदेश

रंजिशन आढ़त व्यापारी पर कुछ लोगो ने हमला बोल दिया। मारपीट में व्यापारी का सिर फट ग

शाहजहांपुर

निगोही। रंजिशन आढ़त व्यापारी पर कुछ लोगो ने हमला बोल दिया। मारपीट में व्यापारी का सिर फट गया जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल व्यापारी के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।

जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव रामपुर बसंत निवासी देवेश सिंह की निगोही के गांव कबीरपुर झेतेपुर में आढ़त है। देवेश रोज की तरह अपनी आढ़त पर बैठे थे इसी दौरान उनके गांव के ही रहने वाले नरेश पाल सिंह, आकाश सिंह और सुमित सिंह समेत दो अज्ञात लोग वहां पहुंचे और देवेश के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। इस दौरान देवेश का सिर फट गया। जब वह घायल हो गए तो हमलावर भाग गए। सूचना मिलते ही देवेश के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। देवेश के पुत्र रितेश सिंह ने थाना निगोही आकार घटना की तहरीर दी। पुलिस ने नरेश पाल सिंह, आकाश सिंह और सुमित सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। घायल को मेडिकल के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया। *इंडिया न्यूज़ दर्पण से रिपोर्टर अवनीश कश्यप*

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button