भाजपा की रणनीति आई काम, खैराबाद में खिलाया कमल

भाजपा की रणनीति आई काम, खैराबाद में खिलाया कमल
– आजादी के बाद पहली बार भाजपा का बना अध्यक्ष
– चुनाव परिणाम घोषित होते ही खुशी से झूम उठे कार्यकर्ता
आशीष त्रिवेदी सीतापुर
सीतापुर। नगर पालिका चुनाव की बात करें तो पंचायत चुनाव की तरह नगर पालिका चुनाव में भी भाजपा की रणनीति काम आई है। खासकर खैराबाद नगर पालिका इस संघर्ष की गवाह है, जहां आजादी के बाद पहली बार कोई भाजपा का अध्यक्ष बना है।
यहां बता दें कि खैराबाद नगर पालिका में लंबे समय से इस सीट पर अल्पसंख्यक वर्ग का प्रत्याशी ही जीतता रहा है। बात अगर दलीय प्रत्याशियों की करें तो आजादी के बाद खैराबाद में दलीय प्रत्याशियों को ज्यादामर हार का मुंह देखना पड़ा। वर्ष 2017 में निकाय चुनाव को छोड़ दें, तो यहां हर बार अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी ने ही जीत हासिल की है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने बेबी गुप्ता को खैराबाद नगर पालिका से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया। जिम्मेदारी मिली तो जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने जीत की रणनीति तय की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा को खैराबाद के सह चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी। अनूप विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम इतिहास दर्ज कराने में जुट गई। चुनाव को लेकर हर दिन जो भी रणनीति तैयार होती, उसकी रिपोर्ट प्रतिदिन जिलाध्यक्ष अचिन मेहारोत्रा को दी जाती। जिलाध्यक्ष ने भी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार उन्हें इतिहास बनाना है, आजादी के बाद से लेकर अब तक जो नहीं हुआ- वह करके दिखाना है। सह चुनाव प्रभारी अनूप विश्वकर्मा ने अभिषेक गुप्ता आदि के साथ दिन रात एक कर कार्यकर्ताओं मे ंजोश जगाया और कार्यकर्ता चुनाव प्रचार मे ंलगे रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई और भाजपा के विकास कार्याें को लेकर वोट मांगे। कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे तो लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया। नतीजा लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। नतीजा चुनाव परिणाम के रूप में समने आया। पहली बार इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की। बेबी गुप्ता के विजयी घोषित होते ही कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे, हर कोई कह रहा था कि भाजपा रणनीति काम आई। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, सह चुनाव प्रभारी अनूप विश्वकर्मा का कहना है कि यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत व मोदी योगी के विकास कार्याें का परिणाम है। यही वजह है कि भाजपा ने खैराबाद में इतिहास दर्ज किया है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


