उत्तर प्रदेश

सीबीएसई बोर्ड 10 वीं,12 वीं का परिणाम घोषित

सीबीएसई बोर्ड 10 वीं,12 वीं का परिणाम घोषित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर से जिले में मारी बाजी

 

इंडिया न्यूज़ दर्पण

तहसील रिपोर्ट. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश

 

 

उत्तर प्रदेश

 

चन्दौली :आज सीबीएसई बोर्ड के 10वीं,12 वीं का परिणाम घोषित हुआ , बबुरी क्षेत्र के यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 वीं में अभिलाषा यादव 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, सुरभी जया 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान , विश्वांश सिंह 92.4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही विशेष तिवारी, प्रिंसी विश्वकर्मा, जागृति मौर्या , रश्मि विश्वकर्मा , अजय मौर्या व स्नेहा पाठक ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवंतित किया व कक्षा 12 वीं में भावना तिवारी 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, रितेश प्रजापति व आर्यन प्रताप सिंह 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान, अन्नत नारायण 91.00 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।इसके साथ ही शशांक कुमार , स्नेहा व अनुज कुमार ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवंतित किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी ने बच्चों को बधाई दी तथा आगे और बेहतर प्रयास करने की अभिलाषा व्यक्त की।

इस मौके पर प्रधानाचार्य अरविंद मिश्रा, रितेश शुक्ला, धनजय, धीरज, मनोहर, अमित, संतोष, राहुल सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button