मऊ में बुर्का पहनकर फर्जी मतदान करने पहुंची 15 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूपी निकाय चुनाव:मऊ में बुर्का पहनकर फर्जी मतदान करने पहुंची 15 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आजमगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस में हुई नोकझोंक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए आज गुरुवार को 38 जिलों में मतदान हो रहा है।मऊ जिले में भी मतदान हो रहा है। यहां शहर कोतवाली के खीराबाग में फर्जी तरीके से मतदान करने की कोशिश की गई है।पोलिंग पार्टी ने बुर्का पहन कर मतदान करने पहुंची महिलाओं को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने 15 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।ये फर्जी मतदान करने पहुंची थी। ये महिलाएं बुर्का पहनकर मतदान करने पहुंची थी।इनके पास से फर्जी आधार कार्ड भी मिला है।इसमे दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं।सीओ धनंजय कुमार मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।
सीओ धनंजय कुमार मिश्रा ने बताया कि फर्जी वोट डालने पहुंची महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।आधार कार्ड और कागज चैक किए जा रहे हैं।कई मतदान केंद्रों पर चेकिंग की गई है।आधार कार्ड की चेकिंग के बाद इन्हें डिटेन किया गया है। बोगस वोटिंग को रोका जा रहा है।
आजमगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक हुई है।यहां बीएलओ को बाहर करने के लिए पुलिसकर्मियों से भाजपा कार्यकर्ता और प्रदेश कार्य समिति के सदस्य गुड्डू मिश्रा भिड़़ गए।भाजपा नेता ने पुलिसकर्मियों पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया।साथ ही ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को भाजपा नेता ने चुनाव के बाद गैर जनपद ट्रांसफर कराने की चेतावनी दे डाली।
मिर्ज़ापुर में नगर पालिका अहरौरा में मतदान के दौरान कुछ महिलाओं को स्थानीय लोगों ने पकड़ा है।नगर पालिका इंटर कालेज पोलिंग बूथ के बाहर तीन महिलाओं को आधार कार्ड के साथ देखा गया।निर्दलीय प्रत्याशियों ने जब आपत्ति दर्ज करवाई तो हंगामा हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामे को शांत करवाया।
बांदा जिले में मतदान के दौरान एक शानदार तस्वीर देखने को मिली।यहां पर नव विवाहित जोड़े़ ने फेरे के बाद मतदान किया।दुल्हन की विदाई से पहले नवविवाहित जोड़ा मतदान केंद्र पहुंचा और यहां पर दोनों शहर के संत तुलसी पब्लिक स्कूल में मतदान किया।
बता दें कि यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज 38 जिलों में मतदान हो रहा है। लगभग 1 करोड़ 92 लाख मतदाता मतदान करेंगे।इससे पहले 4 मई को पहले चरण के लिए मतदान हुआ था। 13 मई को इसका परिणाम आएगा
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


