थाना निघासन पुलिस द्वारा, वांछित अभियुक्त महताब पुत्र सिरताज को गिरफ्तार किया गया

थाना निघासन पुलिस द्वारा, वांछित अभियुक्त महताब पुत्र सिरताज को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10.05.2023 को थाना निघासन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 305/23 धारा 363/366 भादवि में वांछित अभियुक्त महताब पुत्र सिरताज को पलिया बस स्टैण्ड कस्बा निघासन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
महताब पुत्र सिरताज नि0 ग्राम बिनौरा थाना निघासन जनपद खीरी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1-उ0नि0 सतीश द्विवेदी
2-हे0का0 श्याम कुमार
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


