उत्तर प्रदेश

नगर निकाय निर्वाचन- 2023 की मतगणना की सभी तैयारियां पूरी

बलरामपुर। जनपद में नगर निकाय निर्वाचन- 2023 की मतगणना को सकुशल, शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु 330 मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य की उपस्थिति में एनआईसी सभागार में सम्पन्न हुआ।

13 मई को होने वाली मतगणना सकुशल रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु 3 मतगणना स्थलों पर कुल 52 काउन्टिंग टेबल लगेंगी। सभी काउन्टिंग टेबल पर 05 मतगणना कार्मिक होंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना स्थल पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों को तैनात किया जा रहा है। मतगणना के दौरान आशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए है।

नगर पालिका अध्यक्ष एवं सदस्य के लिए क्रमश: 26-26 काउन्टिंग टेबल लगेंगी। नगर पालिका बलरामपुर में अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए 12 काउन्टिंग टेबल, नगर पालिका उतरौला में अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए 5 काउन्टिंग टेबल, नगर पंचायत तुलसीपुर में अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए 3 काउन्टिंग टेबल, नगर पंचायत पचपेड़वा में अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए 4 काउन्टिंग टेबल, नगर पंचायत गैसड़ी में अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए 02 काउन्टिंग टेबल लगाए जाएंगे।

 

*रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध*

*ब्यूरो चीफ बलरामपुर*

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button