भाजपा शासन में महंगाई बेरोजगारी,भ्रष्टाचार बढ़ा: पंखुड़ी पाठक।

भाजपा शासन में महंगाई बेरोजगारी,भ्रष्टाचार बढ़ा: पंखुड़ी पाठक।
बाबा बाजार।
अयोध्या देश व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण ही आम जनता का बुरा हाल है।महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार चरम पर है।इनके कागजी विकास और वादे सब झूठ साबित हुए हैं।इनकी कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। उक्त विचार कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया की राष्ट्रीय चेयरमैन पंखुड़ी पाठक ने नगर पंचायत कामाख्या धाम में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार पांडेय के समर्थन में रोड शो के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करती हुई व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्तारूढ़ सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने के लिये नगर निकाय चुनाव एक बेहतरीन मौका है।पंखुड़ी पाठक ने कहा कि नवसृजित कामाख्या धाम का चौमुखी विकास कराने के लिये कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनायें।पंखुड़ी पाठक ने मां कामाख्या धाम पहुंच कर पूजा अर्चना करने के बाद सैदपुर ,भरतपुर,रामपुर गुदारा,बहबरा चौराहा आदि स्थानों पर रोड शो किया।
इस दौरान उन्हें देखने के लिये भारी भीड़ उमड़ पड़ी।रोड शो के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव,कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिव पूजन पांडेय,विधान सभा प्रभारी विजय पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुनीर अहमद खां, शैलेन्द्र पांडेय,जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संजय तिवारी,राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश शुक्ला, नगर पंचायत कामाख्या धाम के कांग्रेस प्रभारी अमरीश पांडेय,ब्लाक अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला, दिनेश पांडेय,प्रताप बहादुर सिंह,राम कृष्ण शुक्ला, हरिकेश मौर्या, सैयद हुसैन,आदि लोग उपस्थित रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


