अलीगढ़उत्तर प्रदेश
Trending

कसेरु में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू।

अलीगढ़। संवाददाता गौरव जादौन 

कस्बा चंडौस के गांव कसेरू में श्री हरि मंदिर परिसर में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास बसंत सोलंकी जी के नेतृत्व में कलश यात्रा शुरू हुई ।कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद रहीं।
पीले वस्त्रों में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा को गांव के परिक्रमा मार्ग से होकर गांव के अन्य मंदिरों का भ्रमण कर पूजन अर्चन किया। उसके बाद कलशो को कथा स्थल पर मंत्र उच्चारण के साथ स्थापित किया। इसके बाद आरती के साथ शुरू की गई भागवत कथा में कथा व्यास जी ने कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में ये कथा श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है वह स्थान तीर्थ स्थान कहलाता है इस मौके पर समाजसेवी भूरा सोलंकी, करण ठाकुर, महिपाल सिंह, सोनू शर्मा, अर्जुन, दिवाकर सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button