उत्तर प्रदेश

सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत मा0 प्रेक्षक का हुआ आगमन।

जनपद में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत मा0 प्रेक्षक का हुआ आगमन।

संत कबीर नगर 07 मई 2023, (सूचना विभाग)।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने जनसामान्य के सूचनार्थ अवगत कराया है कि जनपद में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत मा0 राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा श्री पवन कुमार अग्रवाल (आईएएस), मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गीडा, गोरखपुर को प्रेक्षक के रूप में तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रेक्षक महोदय का आगमन जनपद में विगत दिनांक 06 मई 2023 को हो चुका है। प्रेक्षक महोदय का अवस्थान अतिथि गृह खलीलाबाद में है। उन्होंने बताया कि प्रेक्षक महोदय को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा द्वितीय चरण में जनपद में नगरीय निकाय निर्वाचन के मतदान दिनांक 11 मई 2023 एवं मतगणना दिनांक 13 मई 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु तैनात किया गया है। प्रेक्षक महोदय का मोबाइल नंबर 95 199 24 217 है। जनपद में नगरीय निकाय निर्वाचन से संबंधित कोई शिकायत/ समस्या आदि के संबंध में प्रेक्षक महोदय के उक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button