थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत हुई महिला की हत्या का अनावरण,

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर।
थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत हुई महिला की हत्या का अनावरण, घटना में शामिल पति सहित 03 अभियुक्त मय आला कत्ल के साथ गिरफ्तार- पुलिसअधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम थाना तमकुहीराज व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हरिहरपुर एनएचआई पार्किंग के पास से मु0अ0सं0 125/2023 धारा 302/120B भादवि थाना तमकुहीराज से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1-दयाशंकर पुत्र शम्भू बेलदार सा0 गांधीनगर वार्ड नं0 04 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर, 2-राकेश पुत्र स्व0 सूर्यभान बेलदार सा0 ब्रम्हस्थान कस्बा तमकुहीराज जनपद कुशीनगर, 3-महेन्द्र बैठा पुत्र परमेश्वर ग्राम बरवामहदेवा थाना रामकोला जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अभियुक्तों की निशादेही पर आला कत्ल रस्सी व मृतका का मोबाईल फोन (अभियुक्त महेन्द्र बैठा के पास से) बरामद किया गया। उल्लेखनीय है थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत एक महिला के शव मिलने की सूचना मिली थी,पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर तत्काल थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस की टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में घटना में सम्मिलित अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्तों ने पुछताछ में बताया कि मृतका की हत्या उसके पति द्वारा प्रेम प्रसंग व शराब पीने को लेकर अपने साथी महेन्द्र बैठा उपरोक्त को 30 हजार रूपये व भांजे को जमीन का लालच देकर कराया गया था।पंजीकृत अभियोगः-मु0अ0सं0 125/2023 धारा 302/120B भादवि गिरफ्तार अभियुक्तगण-1-दयाशंकर पुत्र शम्भू बेलदार सा0 गांधीनगर वार्ड नं0 04 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
2-राकेश पुत्र स्व0 सूर्यभान बेलदार सा0 ब्रम्हस्थान कस्बा तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
3-महेन्द्र बैठा पुत्र परमेश्वर ग्राम बरवामहदेवा थाना रामकोला जनपद कुशीनगर बरामदगी का विवरणः-1-आला कत्ल रस्सी ।
2-मृतका का मोबाईल फोन (अभियुक्त महेन्द्र बैठा के पास से) गिरफ्तार करने वाली टीमः1-प्रभारी निरीक्षक श्री नीरज कुमार राय थाना तमकुहीराज कुशीनगर
2-प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम श्री सुशील शुक्ला जनपद कुशीनगर
3-उ0नि0 आलोक कुमार स्वाट टीम कुशीनगर
4-उ0नि0 विमलेश गुप्ता चौकी प्रभारी तमकुहीराज
5-उ0नि0 श्री बाद शाह सिंह थाना तमकुहीराज कुशीनगर
6-हे0का0 सुशील सिंह सर्विलांस टीम कुशीनगर
7-हे0का0 सम्मी कुमार सर्विलांस टीम कुशीनगर
8-हे0का0 योगेन्द्र प्रसाद स्वाट टीम कुशीनगर
9-हे0का0 परमहंश सिंह थाना तमकुहीराज कुशीनगर
10-हे0का0 रणजीत यादव स्वाट टीम कुशीनगर
11-का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम कुशीनगर
12-का0 संदीप भाष्कर स्वाट टीम कुशीनगर
13-हे0का0 इम्तियाज खान थाना तमकुहीराज कुशीनगर
14-का0 राकेश सिंह थाना तमकुहीराज कुशीनगर
15का0 अमित चौधरी थाना तमकुहीराज कुशीनगर
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



