उत्तर प्रदेश

अख‍िलेश के गढ़ में ड‍िप्‍टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा- उप्र में एक भी गुंडा, माफिया सक्रिय नहीं

अख‍िलेश के गढ़ में ड‍िप्‍टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा- उप्र में एक भी गुंडा, माफिया सक्रिय नहीं

इटावा। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज शनिवार दोपहर बाद भरथना नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनीषी गुप्ता के समर्थन में बर्फानी गेस्ट हाउस में जनसभा को संबोधित किया।

 

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा का नारा है,खाली प्लाट हमारा है।इसी नारे से यूपी में कानून व्यवस्था चौपट थी, गुंडा, माफियाओं का राज कायम हो गया था। उद्योगपति निवेश करने के लिए यूपी नहीं आ रहे थे। वर्तमान में योगी सरकार के राज में कानून व्यवस्था की अब अन्य प्रदेशों में भी सराहना होने लगी है।

 

डिप्टी सीएम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।वर्तमान में एक भी गुंडा, माफिया पूरे प्रदेश में सक्रिय नहीं है। फलस्वरूप औद्योगिक विकास का वातावरण बना है। उद्योगपतियों ने उद्योग धंधे लगाने के लिए यूपी की तरफ रुख किया है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि निकाय चुनाव में सपा नेता ड्राइंग रूम की वातानुकूलित हवा से बाहर नहीं निकल रहे हैं जबकि भाजपा नेता गांव-गली, मोहल्ले-मोहल्ले जाकर मोदी-योगी की जन कल्याणकारी नीतियों को लेकर जन-जन के बीच जा रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा के प्रति जन विश्वास बढ़ा है। योगी सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से काम कर रही है। इसलिए अब तक विपक्ष सरकार पर एक भी दाग नहीं लगा सका है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button