उत्तर प्रदेश

बक्सर घाट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वाले भक्तों की जुटी भीड़

बक्सर घाट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वाले भक्तों की जुटी भीड़

 

रंजीत कुमार उन्नाव तहसील रिपोर्टर

बक्सर घाट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वाले भक्तों की जुटी

बुद्ध पूर्णिमा के पावन-पुनीत अवसर पर ऐतिहासिक बक्सर घाट पर शुक्रवार को भोर पहर से ही पतित पावनी पुण्य सलिला भागीरथी गंगा में अटूट आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। तहसील बीघापुर क्षेत्र के बक्सर घाट पर शुक्रवार शुबह सूर्योदय के पहले ही सैकडों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाया। गंगा स्नान के बाद बक्सर धाम में विराजमान जन-जन के लिए अटूट श्रद्धा एवं विश्वास की प्रतीक शक्तिरूपिणी माता चण्डिका-अम्बिका के दरबार मे माथा टेक करके पूजा अर्चना किया। देवी मां का दरबार ‘जय माता दी’ के जयकारों व घण्टों की ध्वनि से गुंजायमान रहा। गंगा नहाने के बाद दूर दराज से आये श्रद्धालुओं ने घाट पर मौजूद पंडो को अन्न दान व दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के अलावा निकटवर्ती फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर जनपदों से भी आये श्रद्धालुओं द्वारा बक्सर घाट पर गंगा स्नान के बाद बक्सर धाम परिसर में लगे मेले में खरीददारी की गयी। दूरदराज से गंगा नहाने आये भक्तों ने प्रसाद रूप में बक्सर की प्रसिद्ध कुशली का स्वाद चखा। क्षेत्र के डौडियाखेड़ा, गढ़ेवा व चंदरपुर घाट पर भी सुबह से ही गंगा नहाने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। डौडियाखेड़ा में गंगा स्नानार्थियों ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद बाबा कामेश्वर भोलेनाथ के शिव लिंग पर पुष्प, बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाकर दर्शन करके श्री शिवाय नमस्तुभ्यं व ॐ नमः शिवाय का जाप किया। भोलेनाथ का दरबार बम-भोले के जयकारों से गुंजायमान रहा।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button