जनपद गोंडा में नगर निकाय व नगर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न

जनपद गोंडा में नगर निकाय व नगर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न
संवाददाता अय्यूब आलम
गोण्डा जनपद में नगर निकाय व पंचायत चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया जिसमे मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला लोग पहले मतदान फिर जल पान नारे पर अमल करते नजर आए जिले के अलग अलग मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली जिले में शान्तिपूर्वक मतदान के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए
थे वही जिला अधिकारी डाo उज्ज्वल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित चुनाव में तैनात सभी अधिकारी गण द्वारा पूरा दिन मतदान केंद्रों पर भ्रमण कर जायजा लिया गया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जनपद के नगर पालिका गोंडा में 51.68%
नगर पालिका करनैलगंज में 64.29%
नगर पालिका नवाबगंज में 73.37%
नगर पंचायत बेलसर में 63.59% नगर पंचायत तरबगंज में 63.07%
नगर पंचायत मनकापुर में 66.59%
नगर पंचायत धानेपुर में 57.99% नगर पंचायत खरगुपुर में 69.05%
नगर पंचायत कटरा में 67.43% और नगर पंचायत परसपुर में 65.15%
इस तरह जनपद में कुल मिलाकर 64.23%फीसदी मतदान हुए हैं
कही भी कोई घटना नही हुई मतदान पूरी तरीके से शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



