उत्तर प्रदेश

पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा व जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री

पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा व जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने गुरूवार दोपहर को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के मतदान के अवसर कंपोजिंट उच्च प्राथमिक विद्यालय हरवारा 2, पुलिस मॉडर्न स्कूल धूमनगंज व मेरी लुकस स्कूल एंड कॉलेज में बने मतदान केन्द्रों का भ्रमणकर मतदान केन्द्रों पर की गयी व्यवस्थाओं एवं मतदान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित करते रहे।उन्होंने वहां पर प्रत्येक मतदेय स्थल का निरीक्षण किया और वहां पर सुरक्षा व्यवस्था, उस समय तक के मतदान की स्थिति, मतदान का प्रतिशत, पीठासीन अधिकारी की डायरी, मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति, कितने बजे मतदान प्रारंभ हुआ आदि की जानकारी ली तथा विजिटिंग शीट पर हस्ताक्षर भी किए. जिलाधिकारी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है तथा लोगों से अपील की कि सभी लोग मतदान के लिए निकले और जाकर अपना मतदान अवश्य करें I इंडिया न्यूज़ दर्पण से जिला रिपोर्टर अनिल कुमार बिंद प्रयागराज

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button