डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू नर्सों और आयुष डॉक्टरों के भरोसे जिला अस्पताल

डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू नर्सों और आयुष डॉक्टरों के भरोसे जिला अस्पताल
जिला ब्यूरो चीफ अनिल दवन्डे बैतूल
बैतूल। सरकार ने सरकारी चिकित्सकों की मांग नहीं मानी जिसको लेकर आज से चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिला अस्पताल के सभी चिकित्सक ने आज से काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। जिससे जिला अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हुई हैं। हड़ताल का असर गंभीर मरीजों पर पड़ेगा। आपरेशन पोस्टमार्टम, आईसीयू, पीआईसीयू के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। 1
*डॉक्टरों की यह हैं मांगें*
(क्रमिक पदोन्नति) लागू की जाए। यह मांग उनकी लंबे समय से चली आ रही है। इसके अलावा उनकी दूसरी मांग है प्रशासनिक हस्तक्षेप बंद किया जाए। तीसरी प्रमुख मांग है पुरानी पेंशन बहाल की जाए। इसके अलावा अन्य कई मांगें है। डॉक्टर रानू वर्मा ने बताया कि पिछले बार सांकेतिक हड़ताल के बाद करने का आश्वासन दिया था। एक माह बाद मांगें पूरी सरकार ने एक हाईलेवल कमेटी बनाकर मांगें पूरी नहीं होने पर डॉक्टरों को हड़ताल पर जाना पड़ा है। जब तक मांगें पूरी नहीं होती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
*व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।*
हड़ताल को लेकर मध्यप्रदेश चिकित्सा अधिकारी युनिस्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्थाएं बनाई है जिसमें आयुष डॉक्टरों को जिम्मेदारी सौंपते हुए उनकी ड्यूटी भी लगाई गई है। ओपीडी में भी आयुष डॉक्टर व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। भर्ती मरीज का इलाज भी आयुष डॉक्टर और नर्सों के भरोसे ही किया जा रहा है। डॉक्टरों की हड़ताल से लाशों के पोस्टमार्टम भी प्रभावित होंगे। जानकार बताते हैं कि गंभीर मरीज, आपरेशन वाले मरीज, एक्सीडेंट वाले मरीज, अन्य आपरेशन, सोनोग्राफी, शिशु गहन इकाई, आईसीयू, पीआईसीयू में भर्ती मरीजों के इलाज में भी दिक्कतें आएंगी।
*यह हड़ताल बैठे डॉक्टर*
कल से शुरू हुई प्रदेश व्यापी हड़ताल को लेकर डॉक्टरों की प्रमुख मांगें है कि उन्हें यूनीफार्म जेएसीपी
*यह व्यवस्थाएं होंगी प्रभावित डॉक्टरों की हड़ताल से सरकारी अस्पतालों*
नागले, डॉ. प्रमोद मालवीय, डॉ. विनोद बर्डे, डॉ. डॉ. ओपी यादव, डॉ. रानू वर्मा, डॉ. डब्लू ए आनंद मालवीय, डॉ. प्रतिभा रघुवंशी, डॉ. रोहित पराते, डॉ. मोनिका सोनी, डॉ. संजय खातरकर, डॉ. तरूण साहू, डॉ. आर गोहिया, डॉ. वंदना धाकड़, डॉ. ईशा डेनियल, डॉ. संध्या, डॉ. कृर्तिका परिहार, डॉ. हनी सावरिया, डॉ. रंजीत राठौर, डॉ. आशीष ठाकुर सहित अन्य डॉक्टर हड़ताल पर रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



