राज्यमंत्री श्री पटेल ने ग्राम पंचायत ताला में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

इंडिया न्यूज़ दर्पण से मनोज गौतम की रिपोर्ट
राज्यमंत्री श्री पटेल ने ग्राम पंचायत ताला में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने सोमवार को अमरपाटन के ग्राम पंचायत ताला में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। शिवराज सरकार के कार्यकाल में प्रदेश स्वर्णिम मध्यप्रदेश के रूप में उभरा है। प्रदेश सरकार की योजनाएँ आमजन को राहत एवं खुशियाँ दे रही हैं। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेक जन-कल्याणकारी योजनाएँ लागू की गई हैं। लाड़ली बहना योजना महिलाओं के हित में एक अति महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा समाज और परिवार में महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा।
इस अवसर पर सतना सांसद श्री गणेश सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



