गैगेस्टर एक्ट के दो फरार अभियुक्त गिरफ्तारः

संवाददाता अय्यूब आलम
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित/गैगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे । जिसके क्रम में थाना को0मनकापुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गैंगेस्टर एक्ट में दो वांछित अभियुक्तगण
विरेंन्द्र कुमार पुत्र घनश्याम तिवारी निवासी कुड़वासीर थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा
और बृजेश सिंह पुत्र सूर्यमणि सिंह निवासी मल्हीपुर थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा
को प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार मय टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्तगण थाना कोतवाली मनकापुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 266/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट में वाछिंत थे । अभियुक्तगण के विरूद्ध पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



