210 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 3 अभियुक्ताओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रंजीत कुमार उन्नाव तहसील रिपोर्टर
पुरवा उन्नाव नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत रखते हुए जिले में चलाए जा रहे कच्ची शराब के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा राजेश प्रताप सिंह आबकारी निरीक्षक को मिली जानकारी पर अभियुक्ता सरोज पत्नी सोहन निवासी लाला खेड़ा दूसरी अभियुक्ता लल्ली पत्नी सागर निवासी लाला खेड़ा तीसरा अभियुक्ता किशोरी पत्नी मुन्ना निवासी लाला खेड़ा थाना मौरावां आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 पुरवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय पुलिस स्टाफ थाना मौरावा पुलिस के साथ पुरवा तहसील के अंतर्गत ग्राम लाला खेड़ा रामदास खेड़ा अकोहरी मे मुखबिर की सूचना पर एकबारगी दबिश देते हुए 210 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्ता को गिरफ्तार किया तथा मौके परउपकरणों सहित गिरफ्तार करके लगभग 800 किलो महुआ भी मौके पर नष्ट किया गया स्थानीय थाना मौरावा जनपद उन्नाव में आबकारी अधिनियम की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



