उत्तर प्रदेश

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में वृहद रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

बलरामपुर। जनपद में यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की इकाई तुलसीपुर के तत्वावधान में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय संयुक्त चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में किया गया। इसमें कुल 13 रक्तदाताओं ने जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के लिए अपना बहुमूल्य रक्त दान किया।

शिविर के मुख्य आयोजक इकाई के चेयरमैन आलोक अग्रवाल ने स्वयं 27वीं बार रक्तदान किया। अन्य रक्तदानियों में आशीष अग्रवाल ने 8वीं बार एवं उनकी धर्मपत्नी गौरी अग्रवाल ने पहली बार, नियमित रक्तदाता मोहित कुमार ने 26वीं बार एवं उनकी धर्मपत्नी अरुणा पुनिया ने 24वीं बार, इकाई के आजीवन सदस्यों में कुमार पीयूष ने 15वीं बार, खेमचन्द श्रीवास्तव ने 9वीं बार, हिमांशु मणि दीक्षित ने 48वीं बार तथा मनीष पाठक ने 8वीं बार रक्तदान किया। आज के शिविर में कुल 9 यूनिट रक्तदान कराया गया।

शिविर के आयोजन में ब्लड बैंक के डॉ० प्रभात त्रिपाठी, टेक्नीशियन नीरज श्रीवास्तव और राम सुन्दर, काउंसलर हिमांशु तिवारी का विशेष सहयोग व सराहनीय योगदान रहा। सभी रक्तदाताओं को इकाई द्वारा प्रमाणपत्र भी दिए गए, साथ ही सभी रक्तदाताओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराते हुए ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी दिलवाए गए।

 

*रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध*

*ब्यूरो चीफ बलरामपुर*

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button