चिचोली से भीमपुर टूलेन मार्ग के निर्माण की मंजूरी मिल गई, 45करोड़ 11लाख रुपए खर्च होंगे

चिचोली से भीमपुर टूलेन मार्ग के निर्माण की मंजूरी मिल गई, 45करोड़ 11लाख रुपए खर्च होंगे
जिला ब्यूरो अनिल दवन्डे बैतूल
बैतूल के चिचोली से भीमपुर ब्लाक मुख्यालय तक सिंगल लेन सड़क को अब टू लेन किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए डीपीआर तैयार हो गई है। इसके बन जाने के बाद आवागमन बेहतर हो सकेगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने थी। इसके लिए बजट की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर के जरिए इसका इस सड़क को बनाने की घोषणा की काम शुरू कराया जाएगा। इस मार्ग के बनने से आवागमन बेहतर हो सकेगा।
फिलहाल यह मार्ग महज 3 मीटर चौड़ा है। जिसे टू-लेन में बदला जाना है जिसके बाद इस मार्ग की कुल चौड़ाई 7 मीटर हो जाएगी। टू-लेन के दोनों तरफ 1.50 1.50 मीटर चौड़ी पट्टी बनाई जाएगी।
45 करोड़ 11 लाख रुपए होंगे खर्च
चिचोली-भीमपुर टू-लेन निर्माण में 45 लाख 11 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बताया गया कि सड़क की कुल लंबाई 18.60 किमी है। इसमें से 14.96 किमी डामरीकृत और 3.64 किमी सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इस मार्ग पर 23 पुल-पुलियाओं का निर्माण किया जाना है। इनमें 15 बड़े पुल और 8 छोटी पुलिया हैं।
मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा
हाल ही में बैतूल जिले के दौरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिचोली से भीमपुर मार्ग को टू-लेन बनाए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने टू-लेन निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार कर इसे प्रशासकीय स्वीकृति के लिए भोपाल भेजा था। इस मार्ग के निर्माण को लेकर बजट की मंजूरी मिल चुकी है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



