नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म करने व धर्म संपरिवर्तन कराने वाला अभियुक्त गिरफ्तारः-

नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म करने व धर्म संपरिवर्तन कराने वाला अभियुक्त गिरफ्तारः-
संवाददाता अय्यूब आलम
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने व धर्म संपरिवर्तन कराने के वांछित अभियुक्त मो0 इरशाद पुत्र मो0 युनुस नि0 ग्राम चादारत्ती थाना छपिया जनपद गोण्डा को उ0नि0 योगेश प्रताप सिंह मय टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया उक्त अभियुक्त ने थाना छपिया क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को इस्लाम धर्म के लिए प्रेरित किया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। वादी द्वारा उक्त घटना कारित करने के लिए रोका गया तो विपक्षी द्वारा पीड़िता के पिता को जान से मारने की धमकी दी गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


