उत्तर प्रदेश

नगर परिषद ककरहटी में आवास योजना घोटाले को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन।

इंडिया न्यूज दर्पण से नितिन विश्वकर्मा की रिपोर्ट।

आवास योजना घोटाले को लेकर आज नगर परिषद ककरहटी के सामने जीतेंद्र सिंह जाटव एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आनंद शुक्ला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन। हितग्राहियों द्वारा आवास योजना में पात्र होने के बावजूद किश्त न मिलने से परेशान होकर उग्र प्रदर्शन किया गया । हितग्राहियों ने नगर परिषद ककरहटी में पदस्थ बाबू पर किश्त के लिए पैसे मगाये जाने के लगाए गंभीर आरोप ।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आनंद शुक्ला ने प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इन गरीबों के साथ जल्द न्याय नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय में करेंगे उग्र प्रदर्शन ।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button