भाजपा की सपा खेमे में लगातार जारी है सेंधमारी

भाजपा की सपा खेमे में लगातार जारी है सेंधमारी,कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन
लखनऊ।यूपी निकाय चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले नेताओं का पाला बदल का खेल चालू है।इसी क्रम में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सरोजनी नगर से जिला पंचायत सदस्य पलक रावत सहित कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।कांग्रेस के कई नेता भी भाजपा का दामन थाम लिया है।
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष भाजपा भी भाजपा का दामन थाम लिया है।दिलप्रीत सिंह डीपी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके अलावा, कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुके रणवीर सिंह कलसी और कांग्रेस शहर महासचिव संजय गिरी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।सपा से हैदरगंज द्वितीय वार्ड से पार्षद तारा चंद्र रावत ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
बता दें कि बीते दिनों शाहजहांपुर से समाजवादी पार्टी से मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



