अवैध तमंचा-कारतूस बरामद कर अभियुक्त घनश्याम गिरफ्तार

थाना खमरिया पुलिस द्वारा, 02 किलो 200 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) व अवैध तमंचा-कारतूस बरामद कर अभियुक्त घनश्याम पुत्र बिन्द्रा को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री व परिहवन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना खमरिया पुलिस द्वारा दिनांक 26.04.23 की रात्रि को थाना क्षेत्रान्तर्गत शारदा नदी पुल से अभियुक्त घनश्याम पुत्र बिन्द्रा को 02 किलो 200 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) व अवैध तमंचा-कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना खमरिया पर मु0अ0सं0 44/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 45/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
02 किलो 200 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (गांजा)
01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर
01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0सं0 48/17 धारा 60 आबकारी अधि0, थाना लहरपुर जनपद सीतापुर
2-मु0अ0सं0 4219/07 धारा 120बी/323/324/394/395/452/504/504 भादवि, कोतवाली सदर खीरी
3-मु0अ0सं0 4268/07 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली सदर जनपद खीरी
4-मु0अ0सं0 4412/07 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट, कोतवाली सदर जनपद खीरी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष खमरिया, श्री शिवाजी दुबे
2-उ0नि0 हेमन्त कटियार
3-हे0का0 अरुण कुमार तिवारी
4-का0 विशेष यादव…….
इंडिया न्यूज़ दर्पण सियाराम जिला संवाददाता की खास रिपोर्ट विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें 9415 52 1961
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



