मौलिक अधिकार पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष विश्वास कुमार शर्मा

आज दिनांक 26अप्रैल2023 को मौलिक अधिकार पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष विश्वास कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय दहिलाम्ऊ उत्तरी प्रतापगढ़ पर सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित प्रदेश महासचिव राम बहादुर शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा किआज सत्तारूढ़ भाजपा सरकार संविधान को ताक पर रख कर हिटलरशाही रवैया अपना रही है।जो कार्य न्यायालय का है उसे अनधिकृत और असंवैधानिक रूप से अपने हाथों में लेकर बुल्डोजर चलवा रही है इन काउंटर करवा रही है। और ऐसे लोगों का इनकाउंटर करवा रही है जिनके जीवित रहने पर दर्जनों सफेदपोश फंसते नजर आ रहे थे।अतीक और अशरफ को 17सुरक्षागार्डों की उपस्थिति में पुलिस विभाग की मिलीभगत से गोली मार कर हत्या कर दी गई।अगर ऐसा नहीं था तो तीनों हत्यारोपियों का अलग अलग जिलों का होने के बाद भी एकजुट होना और उन्हें यह जानकारी होना कि रात्रि लगभग 9.00बजे अतीक अशरफ को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा है, वहां मीडिया कर्मी के रूप में पहुंचना और मीडिया से रूबरू होते ही ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर देना तथा किसी भी पुलिस टीम की गोली हत्यारोपियों पर न चलना पुलिस प्रशासन की मिलीभगत होने की पुष्टि करती है।साथ ही साथ जय श्रीराम के नारे पर आसानी से सरेंडर करना और सुरक्षा कर्मी द्वारा बाइज्जत गिरफ्तार किया जाना घटनाक्रम में साजिश होने की तरफ स्पष्ट संकेत है। जबकि गांवों में साधारण केसों में पुलिस विभाग बेगुनाहों पर लाठीचार्ज, फायरिंग कर वाहवाही लूटती है।इस केस की जांच माननीय सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में होनी चाहिए।
इसी प्रकार से इसके पूर्व में भी विकास दुवे का इनकाउंटर किया गया था। हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट का अधिकार अपने हाथ में लेना लोकतंत्र का गला घोंटने के बराबर है। भाजपा सरकार अडानी अंबानी के हाथों देश को बेंच रही है। पूंजीवाद स्थापित किया जा रहा है। यही नहीं भाजपा सरकार का उद्देश्य 85%sc,st, obc को लालीपाप देकर धीरे धीरे संविधान का संशोधन कर इनके अधिकार को समाप्त करना है। इसलिए हम सब को जिले, प्रदेश और देश में sc,st,obc बनाम 15%सवर्ण
की लड़ाई लड़नी है।इस मिशन
के तहत् लोकसभा चुनाव 2024में मौलिक अधिकार पार्टी 70% लोकसभा प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। जिसमें 40% उपेक्षित अति पिछड़ी जातियों को
जनसंख्या के अनुपात भागीदारी के तहत् 32 टिकट तथा 38टिकट में sc/st व obcकी कृषक जातियों और अल्पसंख्यकों को देकर जीतने वालों का खेल बिगाड़ेगी। उत्तर प्रदेश के 75जिलों में मौलिक अधिकार पार्टी के जांबाज कार्यकर्ता अपने अपने जिले में बूथ स्तर तक कार्यकर्ता नियुक्त करें।जिन जिलों में बूथ स्तर तक का संगठन/ढांचा समीक्षा में मजबूत मिलेगा, वहां के जिलाध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।इसी के साथ जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ विश्वास कुमार शर्मा को निर्देशित करते हुए बैठक का समापन किया गया। बैठक में सत्येन्द्र कुमार शर्मा मण्डल अध्यक्ष प्रयागराज, कृपाशंकर शर्मा, राम कुमार शर्मा,राम सजीवन प्रजापति, वंशपाल चौधरी हरिपाल वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


