उत्तर प्रदेश

एमएलके पीजी कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में आन्तरिक मूल्यांकन की परीक्षाएं हुईं शुरू

 

बलरामपुर। जनपद के एमएलके पीजी कॉलेज में स्नातक कक्षाओं के अन्तर्गत दितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की आन्तरिक मूल्यांकन की परीक्षाएं बुधवार से प्रारम्भ हुईं। 28 अप्रैल तक चलने वाली इस परीक्षा के पहले दिन लगभग 2800 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

बता दें कि स्नातक कक्षाओं में आन्तरिक मूल्यांकन परीक्षा का प्रावधान है। इसके अंक मुख्य परीक्षा के अंक के साथ जुड़ते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जे०पी० पाण्डेय ने बताया कि प्रत्येक विषय में 25 नम्बर का आन्तरिक मूल्यांकन होता है, जिसमें 10 नम्बर लिखित, 10 नम्बर असाइनमेंट व 05 नम्बर उपस्थिति व आचरण पर निर्धारित किया गया है। परीक्षा 26, 27 व 28 अप्रैल तक चलेगी।

परीक्षा के विधिवत संचालन के लिए अलग-अलग समय पर अलग-अलग विषयों की परीक्षा निर्धारित की गई है जिससे छात्र-छात्राओं को कोई असुविधा न हो। परीक्षा प्रभारी डॉ० सद्गुरु प्रकाश और सह परीक्षा प्रभारी डॉ० सुनील कुमार शुक्ल की अगुवाई में संचालित की जा रही है। पहले दिन बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए व बीसीए द्वितीय सेमेस्टर व चतुर्थ सेमेस्टर के विभिन्न विषयों की परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा में लगभग 2800 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। अन्य विषयों की परीक्षा 27 व 28 अप्रैल को भी नियत समय सारिणी के अनुसार होगी।

रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध

ब्यूरो चीफ बलरामपुर

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button