उत्तर प्रदेश

शिविर में 279 लोगों ने किया रक्तदान

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर।

कुशीनगर : शिविर में 279 लोगों ने किया रक्तदान।निरंकारी गुरबचन सिंह की स्मृति में कसया नगर के संत निरंकारी सत्संग भवन में निरंकारी संत समागम की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगा। इस शिविर में 279 लोगों ने रक्तदान किया।संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से देश भर की सभी शाखाओं में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। कसया में 279 लोगों ने रक्तदान किया। इससे पहले रक्तदान शिविर का उद्घाटन विधायक पीएन पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। निरंकारी मिशन का यह कार्य प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। इस दौरान व्यवस्थापक कमलेश मणि त्रिपाठी, राकेश, अनिल राय, ज्ञानेंद्र, अमिताभ आदि मौजूद रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button