उत्तर प्रदेश

केंद्रीय जेल सतना के अंदर दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष,जेल पुलिस बल का रोल संदिग्ध – जेल सूत्र

सतना से सुनील कुमार दाहिया

सतना कल शाम सतना केन्द्रीय जेल में दो गुटों में लड़ाई इतनी बढ गयी कि एक कैदी का सिर फुट गया और हाथ भी टूट गया। दरअसल मामला ये है कि जेल के सजा याफ्ता कैदी जो कि लंबरदार कहलाते है। ये जेल पुलिस अधिकारियों के लिए अन्य कैदियों और उनके परिजनों से पैसे वसूलते है ।। कल इसी वसूली के मामले एक कैदी से उलझन हो गयी। बात विवाद में पहुँच गयी , विवाद बढ़ता देख जेल का सायरन बजा तो पूरा जेल पुलिस बल पहुचा।और लंबरदारों के गुट(जो कि जेल पुलिस के लिए काम करता है)को अलग कर दूसरे कैदी का सिर फोड़ दिया,औऱ एक हाथ तोड़ दिया।। जिस कैदी को आज सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में प्लास्टर के लिए लाया गया है।

ज्ञात हो जेल पुलिस वसूली के लिए लंबरदारों के अलावा खुद भी phone पे, गूगल पे आर अन्य माध्यमो से भी पैसों को वसूली करते है, जिसका कुछ दिन पहले ऑडियो भी वायरल हुआ था।पैसे न देने पर उनका भी यही हाल होता है.।।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button