गाजे बाजे के साथ निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

मैहर/सतना से जवाहर संताणी
संत महात्मा एवं नृत्य मंडलियां रहीं आकर्षण का केंद्र जगह जगह हुआ स्वागत
मैहर, परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के अवसर पर में मैहर बड़ा अखाड़ा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से संत शिरोमणि श्री श्री १०८ श्री सीता बल्लभ शरण जू महाराज के निर्देशन में विधि विधान पूजन अर्चन के साथ भगवान परशुराम जी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान ढोल नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ आरंभ इस शोभा यात्रा में विभिन्न स्थानों से पधारे संत महात्मा रथों पर शोभायमान हो रहे थे। शोभायात्रा में नृत्य मंडलियां भक्त जनों के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा बड़ा अखाड़ा से किला चौक से पुरानी बस्ती होते हुए घंटाघर से कटरा बाजार से काली माता मंदिर होते हुए हरनामपुर के गोपाल बाग मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा का स्वागत जगह जगह किया गया।
*विष्णु के छठे अवतार थे परशुराम*
भगवान परशुराम जी की जयंती प्रतिवर्ष वैशाख शुक्ल तृतीया को संपूर्ण विश्व में मनाई जाती है।
शास्त्रों के अनुसार
परशुराम जी त्रेता युग (रामायण काल) में एक भट्ट ब्राह्मण ऋषि के यहाँ जन्मे थे। जो विष्णु के छठे अवतार हैं। पौरोणिक वृत्तान्तों के अनुसार उनका जन्म महर्षि भृगु के पुत्र महर्षि जमदग्नि द्वारा सम्पन्न पुत्रेष्टि यज्ञ से प्रसन्न होकर देवराज इन्द्र के वरदान स्वरूप पत्नी रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को मध्यप्रदेश के इन्दौर जिला में ग्राम मानपुर के जानापाव पर्वत में हुआ। वे भगवान विष्णु के आवेशावतार हैं। महाभारत और विष्णुपुराण के अनुसार परशुराम जी का मूल नाम राम था किन्तु जब भगवान शिव ने उन्हें अपना परशु नामक अस्त्र प्रदान किया तभी से उनका नाम परशुराम जी हो गया।
*कटरा बाजार में हुआ भव्य स्वागत*
धार्मिक नगरी मैहर में कटरा बाजार व्यापारियों द्वारा हर धार्मिक शोभायात्रा का पुरजोर स्वागत किया जाता है।
सभी संत महात्माओं के साथ साथ शामिल सभी गणमान्य लोगों का ठंडई पिलाकर स्वागत सत्कार किया। शोभित अग्रवाल, गोलू अग्रवाल, राज कुमार गुप्ता, संतोष ताम्रकार, जीतू अग्रवाल, कंधी सोनी, छोटू लोधी, मोनू सोनी द्वारा शोभा यात्रा का गल्ला मंडी चौराहे में स्वागत करते हुए सभी साधु संतो का शोभित अग्रवाल द्वारा पुष्प माला अर्पण कर तिलक किया और शाल श्रीफल भेंट कर संतो का आशीर्वाद लिया। उसके बाद वरिष्ठ समाजसेवी पंडित रामनिवास उरमलिया जी का तुलादान किया गया। जिसमें रामनिवास उरमलिया को फलों से तौला गया जिसके बाद फलों को प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया। शोभायात्रा नगर भ्रमण पश्चात हरनामपुर स्थिति गोपाल बाग में समाप्त हुई ।
*ये रहे शामिल*
शोभायात्रा में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत चतुर्वेदी जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता
रामनिवास उरमलिया जी, पंडित सुरेश तिवारी, कैलाश गौतम, सतीश मिश्रा, विकास तिवारी, प्रिंस शर्मा, विष्णुधर उरमलिया, श्रीधर उरमलिया, कुलदीप पाठक, अमर नाथ पांडे, सुबोध मिश्रा, अंबुज द्विवेदी, भारत शुक्ला, इंद्र कुमार त्रिपाठी, विकास गौतम, छोटू शर्मा, जितेंद्र पांडे, रामनरेश पयासी, देवेंद्र पांडे, वंशगोपाल परोहा, आदित्य नारायण शुक्ला, विनय पांडे, राजा पांडे, कैलाश तिवारी, संदीप नायक, ओंकार तिवारी, अनुज पांडे, राकेश त्रिपाठी, गोले तिवारी, सूर्यकांत द्विवेदी, पारस तिवारी, जीतेंद्र शुक्ला, गोले तिवारी, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



