
(मैहर से संभागीय ब्यूरो बद्री पाठक की खास खबर)
मैहर जनपद पंचायत प्रांगण में शनिवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 259 जोडों के विवाह संपन्न कराए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे सतना सांसद गणेश सिंह मौजूद रहे।
शनिवार को आयोजित इस सामूहिक विवाह में 2259 जोड़े फेरे लेकर एक-दूजे के हुए। कार्यक्रम स्थल पर वर-वधुओं का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से हुआ।
सभी नव दंपतियों ने की मैहर विधायक की प्रशंसा-
मैहर के लोकप्रिय विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शामिल होकर सभी नव युगल दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि समाज के फिजूलखर्ची आडंबरों के चलते कई ऐसे परिवार हैं, जिन्हें विवाह जैसा समारोह आयोजित करने में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होने से लोगों की आर्थिक चिंता घटी है।सभी नव दंपतियों को आशीर्वाद देने के साथ विंध्य प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। इसी के साथ वे एक एक नव दंपति से मिले। उनकी आत्मीयता पर नव दंपतियों ने उनकी खूब प्रशंसा की।
इनकी रही उपस्थिति-
इस अवसर पर सतना सांसद गणेश सिंह,मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, कृषि उपज मंडी के पूर्वअध्यक्ष संजय राय ,मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, जिला पंचायत सदस्य जयंती महेश तिवारी,भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष सोनी एवं जनपद पंचायत सीईओ उपस्थित रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



