नगर निकाय चुनाव में 28 दावेदारों ने वापस लिए पर्चे, चुनावी समर में डटे 575 दावेदार

बलरामपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को नाम वापसी के साथ ही चुनावी माहौल साफ हो गया है। अध्यक्ष व सभासद पद के लिए कुल 28 दावेदारों ने नाम वापस ले लिया है। इसके साथ ही अब 575 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
नगर पालिका बलरामपुर में अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। यहाँ पर कुल 16 प्रत्याशी मैदान में है। सदस्य के लिए कुल 07 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया है। ऐसे में अब यहाँ पर कुल 131 प्रत्याशी मैदान में हैं।

नगर पंचायत तुलसीपुर में अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। यहाँ पर कुल 18 प्रत्याशी मैदान में है। सदस्य के लिए कुल छह प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया है। अब कुल 77 प्रत्याशी मैदान में हैं।
नगर पालिका पचपेड़वा में अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। यहाँ पर 15 प्रत्याशी अध्यक्ष के लिए मैदान में है। सदस्य के लिए किसी भी प्रत्याशी के पर्चा वापस न लेने के कारण यहाँ पर सदस्य पद के लिए 126 प्रत्याशी मैदान में हैं। दावेदारों को शुक्रवार को प्रतीक चिंह का आवंटन किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।
रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध
ब्यूरो चीफ बलरामपुर
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।