
रजनेश लोधी जसराना फिरोजाबाद
आज नगर पंचायत मक्खनपुर में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी गीता देवी दिवाकर के जन संपर्क अभियान को रफ्तार देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का वार्ड नंबर 6 और 14 में तूफानी जनसंपर्क रहा जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी गीता देवी दिवाकर ने सभी जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की और साथ ही सभी भाजपा सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में भी बोट मांगे। कार्यकर्ताओं द्वारा जनता के बीच भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं को रखा और साथ ही योगी जी के सुशासन व्यवस्था के बारे में भी बताया। भाजपा प्रत्याशी के साथ 6 और 14 नंबर वार्ड के सभासद प्रत्याशी भी मौजूद रहे।
जनसंपर्क के दौरान सभी स्थानीय लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
मक्खनपुर मंडल अध्यक्ष बृजेश बाजा जी, मक्खनपुर निकाय चुनाव संयोजक श्री सत्यपाल सिंह चौहान जी, कृष्णकांत शर्मा जी, दिलीप कुमार लोधीअनार सिंह कुशवाह जी, मुकेश राठौर जी, विशाल राजपूत जी, धर्मेंद्र जी, भारत गैस बिल्टीगढ़ प्रोo दिनेश राजपूत जी, सुनील चौहान जी, महिला मोर्चा श्रीमती मालती धनगर जी, देवेंद्र लोधी जी, आदि सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


