अयोध्याउत्तर प्रदेश
Trending

सपा में भी टिकट को लेकर चल रही है रस्सा कसी।

रुदौली अयोध्या

नगर पंचायत कामाख्या धाम के हो रहे चुनाव में सपा में भी प्रत्याशी को लेकर काफी रस्साकसी चल रही है।टिकट की दौड़ में सबसे आगे चल रहे युवा नेता अनित शुक्ला को अब एक पूर्व प्रधान ने कड़ी चुनौती पेश कर दी है।अनित शुक्ला के टिकट को लेकर सपा भी दो गुटों में बंटी हुई है।एक गुट अनित शुक्ला के पक्ष में है तो दूसरा गुट पूर्व प्रधान के पक्ष में पैरवी कर रहा है।चर्चा तो यहां तक भी चल रही है कि पूर्व प्रधान की पैरवी एक उद्योगपति भी कर रहे हैं जो सीधे शिवपाल यादव से भी टिकट को लेकर बात भी कर चुके हैं।हालांकि सपा के स्थानीय नेता व जिला इकाई अनित शुक्ला के पक्ष में है।अनित शुक्ला के बारे में बताया जा रहा है चुनाव की घोषणा होते ही उन्होने अपना प्रचार प्रसार शुरु कर दिया है।टिकट वितरण को लेकर आज का दिन सपा से टिकट के दावेदारों को लेकर बहुत महत्वपूर्ण है।अब देखना है कि सपा अनित शुक्ला जैसे वफादार पार्टी कार्यकर्ता पर दांव लगाती है या फिर कोई दल बदलू पर या हाई कमान से किसको मिलेगा अभी लोग कायस लगा रहे है
अयोध्या से इंडिया न्यूज़ दर्पण के साथ अमर सिंह

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button