अयोध्या जनपद के रुदौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र खैरन पुर ने किया मानवता को शर्मसार

रुदौली ।।रिपोर्ट धीरेन्द्र मिश्रा।। एक बार फिर से अयोध्या जनपद के रुदौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र खैरन पुर ने किया मानवता को शर्मसार
गाडी मे तडपता रहा मरीज इलाज तो दूर की बात है हाॅस्पिटल मे कोई नही था जो मरीज को गाडी से उतार कर हाॅस्पिटल के अन्दर ले जा सके
सायं करीब 6 बजे सैदपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के सैदपुर निवासी मुशीर अहमद पुत्र मतीन अहमद उम्र लगभग 47 वर्ष नमाज पढ कर अपने घर वापस लौट रहे थे जिनको सैदपुर की तरफ से आ रही अज्ञात मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे मुशीर बहुत ही बुरी तरह से घायल हो गये, घायल को सडक पर तडपता देख सपा नेता व माॅ कामख्या नगर पंचायत से चेयरमैन पद के प्रत्याशी अनित शुक्ला ने अपनी प्राइवेट कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैरन पुर पहुचाया जहाॅ पहुॅचने के बाद मरीज के साथ आई महिला चीख चीख कर स्वास्थ्य केन्द्र के लोगों से इलाज के लिए गोहार लगाती रही पर संवेदना हीन और मानवता को शर्मसार कर देने वाले स्वास्थ्यकेन्द्र से एक भी व्यक्ति मरीज को गाडी से निकालने के लिए नही निकला पत्रकार और स्थानीय लोगों ने मरीज की स्थिती नाजुक देख कर जब मरीज को गाडी से उतार कर स्ट्रेचर पर लिटाने लगे तो धीरे धीरे हाॅस्पिटल के लोग भी मरीज के पास आने लगे, मरीज को हाॅस्पिटल के अन्दर ले जाने के बाद डाॅक्टर आते हैं और जैसा की इस हाॅस्पिटल की रीति है बना दिया गया रेफर और झाड लिया गया पल्ला, अगर साफ तौर पर कहा जाए तो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैरन पुर सरकार की मंशा पर हमेशा से ही पानी फेरता आया है और आज भी उसने वही किया, अब डॉक्टर इस मामले में अपनी सफाई देंगे और अपने आप को सबसे एक्टिव डॉक्टर बतायेंगे, जब की हकीकत आज भी हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है, इस हाॅस्पिटल के जिम्मेदारों के लापरवाही भरे किस्से अक्सर सामने आते रहते हैं पर इन पर कभी कोई कार्रवाई क्यो नही होती बहुत बडा प्रश्न
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



